हरियाणा में गेस्ट टीचरों के मानदेय में बढ़ोतरी, नायब सरकार का बड़ा फैसला

जनता तो पूछेगी, भगवत कौशिक। चंडीगढ़ :हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हजारों गेस्ट टीचरों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व वाली सरकार के इस निर्णय से JBT और PGT अतिथि अध्यापकों को सीधा लाभ मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बढ़े हुए मानदेय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग के अनुसार संशोधित मानदेय 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा।


नई दरों के अनुसार अब JBT गेस्ट टीचरों को 36,700 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जबकि PGT अतिथि अध्यापकों को 49,400 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।


इससे पहले JBT शिक्षकों को 35,920 रुपये तथा PGT शिक्षकों को 48,320 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था। शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर 3 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर लागू की है।
विभागीय जानकारी के अनुसार JBT शिक्षकों के 26 हजार रुपये बेस रेट पर 780 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं PGT शिक्षकों के 36 हजार रुपये बेस रेट पर 1,080 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 जनवरी 2025 से भी गेस्ट टीचरों के मानदेय में 2 प्रतिशत की वृद्धि लागू की गई थी। लगातार दूसरी बार हुए इस इजाफे से प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!