सेक्टर-23 की ग्रीन बेल्ट पर बवाल, पूर्व पार्षद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जनता तो पूछेगी , संवाददाता।भिवानी : स्थानीय सैक्टर-23 की मुख्य सडक़ पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने इस मामले में प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाधान शिविर में कार्य रुकने की शिकायत की है, बल्कि इसमें बड़े भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति की चोरी का आरोप भी लगाया है।

ईश्वर सिंह मान ने अपने बयान में कहा कि हुडा सेक्टर 23 की यह मुख्य सडक़ बेहद महत्वपूर्ण है। यह सडक़ शहीद सरदार भगत सिंह चौक से लठिया वाला जोहड़ होते हुए महम रोड को जोड़ती है। दूसरी तरफ, यह भगत सिंह चौक से मेला ग्राउंड, बीपीएस स्टेडियम और एचएसईबी होते हुए सेठ धाजू राम चौक (हांसी रोड) तक जाती है। यह मार्ग एयर-स्ट्रिप और मिनी सचिवालय को भी सीधा जोड़ता है। मान ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण और वीआईपी रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट को कूड़ादान में तब्दील कर दिया गया है। यह शासन, प्रशासन और नगर परिषद की घोर लापरवाही और बेरुखी का नतीजा है

पूर्व जिला पार्षद ने पत्र में विस्तार से बताया कि लगभग एक वर्ष पहले 60 बार 250 फुट की इस ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण का टेंडर हो चुका है। उनके आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रीन बेल्ट के काम के लिए आई ग्रांट में भारी घपला किया है। मान के अनुसार ठेकेदार न केवल काम अधूरा छोड़ गया, बल्कि वहां पहले से लगी एक तरफ की 250 फुट लंबी लोहे की ग्रिल को भी उखाडक़र ले गया। यही नहीं टेंडर होने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं किया गया है।

सेक्टर 23 के निवासियों की ओर से मांग करते हुए ईश्वर सिंह मान ने कहा कि प्रशासन को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि उपरोक्त ग्रांट की स्थिति का पता लगाया जाए, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उससे जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जाए, ग्रीन बेल्ट को पुन: विकसित किया जाए ताकि बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सुबह-शाम शुद्ध हवा में टहल सकें और बच्चों के लिए खेलने (झूला झूलने) की जगह मिल सके।

भिवानी समाचार, सेक्टर 23 भिवानी, ग्रीन बेल्ट विवाद, ईश्वर सिंह मान, नगर परिषद भिवानी, हुडा सेक्टर 23, भिवानी विकास कार्य, हरियाणा न्यूज, सरकारी घोटाला, ठेकेदार पर आरोप, महम रोड, भगत सिंह चौक, मिनी सचिवालय भिवानी, HSEB रोड, JPH NEWS HARYANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!