जनता तो पूछेगी , संवाददाता।भिवानी : खेलों के बाद अब प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में भी भिवानी के युवाओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) की भिवानी शाखा द्वारा हाल ही में घोषित दिसंबर-2025 परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिऐट व फाईनल में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के सम्मान में एक पुरस्कार वितरण एवं पेशेवर विकास सेमिनार का आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित सीताराम शास्त्री बीएड कॉलेज में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमए प्रवीण भट्ट जीएम फाइनेंस एंड एकाउंट्स ने शिरकत की। वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचार्याश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सामान्य प्रशासक श्रीभगवान वशिष्ठ, सीए एंड फाईनेंस एडवाईजर ऋषिकेश भारद्वाज, एनआईआरसी के पूर्व चेयरमैन सीएमए रवि कुमार साहनी, प्रो. डा. संतोष सिंह, आईसीएमएआई भिवानी शाखा चेयरमैन सीएमए विजय कुमार शर्मा, वाईस चेयरमैन सीएमए संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सीएमए दीपक कुमार मेहतर, कमेटी सदस्य सीएमए प्रवीण दत्त शर्मा ने शिरकत की।
समारोह के दौरान इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सीएमए भिवानी चैप्टर के चेयरमैन सीएमए विजय कुमार शर्मा ने गर्व के साथ बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भिवानी के विद्यार्थियों ने कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में शानदार परिणाम दिए हैं। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के बोथ गु्रप में रिंकू ने प्रथम स्थान और अनूप द्वितीय स्थान हासिल किया। वही इंटरमीडिएट के प्रथम गु्रप में यश संजीव गोयल ने प्रथम, अमन ने द्वितीय तथा वंशिका सिंघल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट के द्वितीय गु्रप में रोहित ने प्रथम, सारंश गर्ग ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय और दिनेश कुमार ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। फाइनल गु्रप-3 में रवीना रानी प्रथम और छवि द्वितीय रही।
सेमिनार का मुख्य विषय बजटरी कंट्रोल एंड कॉस्टिंग रहा। मुख्य अतिथि सीएमए प्रवीण भट्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल बिजनेस डिसीजन के पीछे हमेशा एक कुशल सीएमए का हाथ होता है। उन्होंने इंडस्ट्री के व्यावहारिक ज्ञान और लागत प्रबंधन की बारीकियों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भिवानी अब शिक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज का भी हब बन रहा है, जो क्षेत्र के विकास के लिए शुभ संकेत है।
इस अवसर पर सीएमए धनेश शर्मा, सीएमए सोनू गुप्ता, विजय महता, डा. विनोद कौशिक, सीए पंकज जैन, सीएस अनुप, जोगेंद्र, सोनू, डा. विकास कौशिक, कमल, अनिल अकाउंटेंट, योगेश, डा. विकास शर्मा प्राचार्य, प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
भिवानी समाचार, ICMAI, CMA रिजल्ट 2025, भिवानी शिक्षा समाचार, प्रोफेशनल कोर्सेज, बजटरी कंट्रोल सेमिनार, CMA इंटरमीडिएट, CMA फाइनल, हरियाणा शिक्षा, पंडित सीताराम शास्त्री बीएड कॉलेज, JPH NEWS HARYANA
