जनता तो पूछेगी , संवाददाता।भिवानी : छोटी काशी भिवानी में होली के अवसर पर स्वामी रामतीर्थ हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय श्री दक्ष प्रजापति पार्क, नूनसर झील, हालुवास गेट में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर सनातन संस्कृति और एकता का परिचय दिया। सम्मेलन के संयोजक अंकुर चावल वाले ने जानकारी दी कि यह आयोजन एक वृहद राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 80 हजार हिंदू सम्मेलनों का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में भिवानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 36 सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ। सह संयोजक पवन वैद ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत मंत्रों के जाप और महायज्ञ में आहुति डालकर की गई। इसके पश्चात भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृति कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसमें सनातन धर्म पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सम्मेलन में पहुंचे प्रबुद्ध संतों ने समाज को नई दिशा देने वाले विचार साझा किए। महंत बंसीगिरी महाराज ने कुटुंब और संयुक्त परिवार की महत्ता पर बल दिया। महंत चरणदास महाराज ने नागरिकों को उनके नैतिक कर्तव्यों का बोध कराया। सभी संतों ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को हिंदू धर्म की प्राचीन परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी प्रेमप्रकाश अग्रवाल पेट्रोल पम्प वाले ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता त्रिलोकचंद्र रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य से लोगों में राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति जागरूकता का संचार किया। भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के सफल मंच संचालन के लिए प्रोफेसर मनोज द्वारा किया दिया। संयोजक अंकुर चावल वाले ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में गणेश अधिवक्ता, सोनू इनवर्टर वाला, मोनू बिल्लू बादशाह, प्रवीण पापड़ वाले, दीपक मैढ क्षत्रिय, आनन्द, दीपक, मोहक, हार्दिक एवं समस्त स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस भव्य आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भिवानी समाचार, हिंदू सम्मेलन, स्वामी रामतीर्थ, सनातन धर्म, छोटी काशी भिवानी, दक्ष प्रजापति पार्क, नूनसर झील, होली कार्यक्रम, हरियाणा न्यूज, धार्मिक सम्मेलन, राष्ट्रव्यापी अभियान, भारत माता, संत समाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, JPH NEWS HARYANA
