जनता तो पूछेगी, संवाददाता। अंबाला : बिजली मंत्री विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।इससे पहले जून 2020 में भी उनके साथ ऐसा ही हादसा हुआ था जब उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था।
