स्थानीय सेक्टर 23 स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट की जल्द ही कायाकल्प होगी, जिस पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होंंगे। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोडक़र ग्रीन बेल्ट में होने वाले कार्य का शुभारंभ किया।उल्लेखनीय है कि स्थानीय सेक्टर 23 की नेता जी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट की हालत जर्जन बनी हुई है। यहां पर पगडंडी भी उबड़-खाबड़ बनी है और कनोपी भी क्षतिग्रस्त हैं। यहां पर घूमने वालों को आराम की बजाय परेशानी अधिक हो रही है।
पगडंडी पर अक्सर बुजुर्ग ठोकर खाकर गिरते हैं। वहीं महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। सेक्टरवासी लंबे समय से नगर परिषद से इस ग्रीन बेल्ट को दुरुस्त करवाने की मांग करते आ रहे थे।इसी के चलते नगर परिषद द्वारा इस ग्रीन बेल्ट के जीर्णोद्घार का निर्णय लिया गया। जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की पगडंडी को चौड़ा किया जाएगा तथा इंटरलॉक की बजाय बड़ी टायल लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यहां की सभी कनोपी भी दुरूस्त करवाया जाएगा और इनको नया रूप दिया जाएगा। इस ग्रीन बेल्ट को अति सुंदर बनाया जाएगा। यहां पर घूमने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान सेक्टर 23 प्रधान सज्जन सिंगला, नगर पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक दुग्गल, पूर्व प्रधान मांगेराम, डॉ. जयबीर गोयत, डॉ. रामनारायण दुग्गल, डॉ. रवि सांगवान, एडवोकेट चंद्रपाल चौहान, एसडीओ महताब सिंह, जेई भरत सिंह, करतार सिंह, धूप सिंह बुगालिया, ललित कुमार, रामचंद्र धारीवाल, रामफल गुलिया, ईश्वर नागर, प्रेम कुमार, रामचंद्र मिताथलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
