जनता तो पूछेगी, भगवत कौशिक। भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले के पटेल नगर इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का ताजा लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार चार से पांच मजदूर लेंटर के नीचे दब गए थे।रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीन से चार मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में से दो को सरकारी अस्पताल और तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था।विशेषज्ञों का कहना है कि ताजा लेंटर डालने के बाद उसे पर्याप्त समय तक मजबूत होने दिया जाता है, लेकिन यदि जल्दबाजी में उस पर काम कराया जाए तो हादसे की संभावना बढ़ जाती है।
घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे निर्माण नियमों की अनदेखी या ठेकेदार की लापरवाही तो नहीं है।
bhiwani newsbhiwani breaking newsharyana breaking newsbhiwani building collapsepatel nagar bhiwani newsconstruction accident newsharyana accident newsbuilding collapse indialatest hindi newsSDRF rescue news
