साथ मिलकर सीखेंगे, साथ मिलकर सिखाएंगे : 91 शैक्षणिक नेतृत्वकर्ताओं का मंथन – ईको टूल से बदलेगी शिक्षण की तस्वीर
जनता तो पूछेगी, मिंटू सैनी।भिवानी : डाइट भिवानी की ओर से आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में “सहकर्मी शिक्षण समुदाय ” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, सहयोगात्मक अधिगम को प्रोत्साहन तथा विद्यालय स्तर पर शैक्षिक नेतृत्व को सुदृढ़ करना रहा।कार्यशाला की अध्यक्षता डाइट प्रभारी श्रीमती मोनिका ने की। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को सहकर्मी शिक्षण समुदाय की अवधारणा को व्यवहारिक रूप में लागू करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला भिवानी के विभिन्न खंडों से कुल 91 एबीआरसी (ABRC) एवं बीआरपी (BRP) ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शैक्षिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए अनुभव साझा किए।कार्यशाला का मुख्य फोकस ईको (ECO) टूल के 9 घटकों, 29 व्यवहारों पर आधारित रहा।प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर प्रत्येक घटक एवं व्यवहार पर गहन चर्चा करवाई गई। प्रत्येक समूह ने अपने निष्कर्ष प्रस्तुति के माध्यम से साझा किए, जिससे सामूहिक अधिगम और सहभागिता को बढ़ावा मिला।

एससीईआरटी गुरुग्राम से पधारे सत्य प्रकाश ने प्रतिभागियों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए डिजिटल मॉनिटरिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया।वहीं, डाइट बिरही कलां से आए डॉ. ओम प्रकाश पवार ने ईको टूल के सभी घटकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उनके व्यवहारिक क्रियान्वयन की प्रभावी रणनीतियाँ साझा कीं। इसी संस्थान से विवेक कुमार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यशाला के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
सहकर्मी शिक्षण समुदाय की अवधारणा में स्पष्टता
ईको टूल के घटकों व व्यवहारों की गहन समझ
सहयोगात्मक अधिगम एवं नेतृत्व कौशल में वृद्धि
विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार

यह एकदिवसीय कार्यशाला शिक्षकों एवं शैक्षणिक नेतृत्वकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी सिद्ध हुई। डाइट भिवानी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
DIET Bhiwani, Peer Learning Community, ECO Tool Haryana, SCERT Gurugram, Teacher Training Workshop, Bhiwani Education News, ABRC BRP Meeting, Haryana School Education

