भिवानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 दिनों में 10 हजार से ज्यादा चालान

जनता तो पूछेगी , भगवत कौशिक।भिवानी : जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भिवानी जिला पुलिस द्वारा मोटर वाहन नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस व यातायात पुलिस ने 1 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Traffic police officers checking vehicle documents during Haryana traffic enforcement.

54 दिनों में की गई प्रमुख कार्रवाईजिला पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार —

7,024 दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने पर चालान

566 ट्रिपल राइडिंग के मामले दर्ज

40 मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालकों के चालान

334 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान

1,750 नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई

771 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान

20 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन प्रयोग करने के मामले

68 ब्लैक फिल्म लगे शीशों वाले वाहनों के चालान

सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने और ट्रिपल राइडिंग जैसी लापरवाहियों को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

पुलिस की अपील

भिवानी जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!