रक्तदान से बढ़ कर नहीं है दान इसलिए बढ़-चढ़कर करें रक्तदान : राजेश डुडेजा
जनता तो पूछेगी, संवाददाता।भिवानी – रक्तदान को जीवनदान कहा गया है, लेकिन अपने जीवन की खुशियों के अवसर पर कोई रक्तदान करे तो इससे बड़ा कोई प्रेरक काम नहीं हो सकता। ऐसा ही एक प्रेरणादायी प्रसंग आज देवनगर कॉलोनी मे सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एम्स बाड़सा की डॉक्टर हिमांशी की अगुवाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे देखने को मिला जहाँ 95 युवाओं ने रक्तदान किया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने बताया कि ये ट्रस्ट का 17 वां रक्तदान शिविर है।इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि यदि हमारे रक्त से किसी की जान बच जाए इससे बड़ा धर्म ओर क्या हो सकता है। भविष्य में भी किसी को रक्त की जरूरत होती है तो हम उसके लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने बताया कि रक्तदान करने से व्यक्ति किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे बडी मानव सेवा कोई नहीं है।इस अवसर पर रक्तवीर मनीष वर्मा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर हरिओम, साहिल, मेहताब सिंह विजेंद्र सिंह, नरेंद्र तंवर, प्रदीप भोरिया, विक्रम आदि मौजूद थे।
