जनता तो पूछेगी ,स्पोर्ट्स डेस्क। कोलंबो : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और सुपर 8 में शान के साथ पहुंच गई। इशान किशन की पारी में मैच का रुख पलट दिया और उनकी बैटिंग ने ही मैच की दिशा को तय किया।
कोलंबो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई और उसे 61 रन से हार मिली । टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
इशान किशन ने खेली 77 रन की पारी
अभिषेक यूएसए के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हुए। इशान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हार्दिक पंड्या भी डक पर निपट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 जबकि सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।साहिबजादा फरहान डक पर आउट हुए जबकि सैम अयूब ने 6 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा नहीं चले और वो 4 रन पर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उस्मान खान ने 44 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने 14 रन की पारी खेली। अबरार अहमद डक पर आउट हो गए।
भारत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। अभिषेक और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया जबकि संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह दी गई। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच के लिए अपने अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
