शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है,शिक्षा से बनते हैं विद्यार्थी अच्छे नागरिक : विधायक

जनता तो पूछेगी, भगवत कौशिक।भिवानी : हनुमान ढाणी स्थित विवेकानंद हाई स्कूल में कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी लोक सांस्कृतिक नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुति के साथ दी गईं । इस अवसर पर हिट एंड रन सड़क सुरक्षा, पानी एवं पर्यावरण संरक्षण, नकल न करने व नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधायक घनश्याम सर्राफ व मुख्य वक्ता डॉ.राजेश कुमार DMS पीजीआई भिवानी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने की। कार्यक्रम में विशेष सानिध्य महंत चरण दास महाराज का रहा। कार्यक्रम में संयोजक सदाचारी शिक्षा समिति की अध्यक्ष सावित्री यादव रही।
विद्यार्थी की संकल्प फेयरवेल पार्टी में बोलते हुए भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ , डॉक्टर राजेश कुमार डीएमएस पीजीआई भिवानी और पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है और इन्हीं के द्वारा देश को मजबूत किया जा सकता है। इनमें से कोई देश का अधिकारी बनेगा तो इन्हीं में से नेता व डॉक्टर बनेगा।कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और एक अच्छी शिक्षा के बल पर ही हमें देश को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता व शिक्षकों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। विद्यालय संचालिका सावित्री यादव एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ते हैं और आगे बढ़ाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। विदाई पार्टी का उद्देश्य यह नहीं कि हम किसी को छोड़कर जा रहे हैं बल्कि विदाई पार्टी का उद्देश्य यही होता है कि हम अगली मंजिल को प्राप्त करने के लिए अपने एक स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!