JPH NEWS HARYANA, भगवत कौशिक। पंचकूला : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी राहत देते हुए CET Group-D 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी।हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से लाखों उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने की दौड़ में शामिल होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
✅ रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : 19 जून 2026
✅ आवेदन की अंतिम तिथि : 03 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
✅ फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
✅ करेक्शन विंडो : 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
HSSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों एवं व्यक्तिगत जानकारी की सही जांच अवश्य करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
युवाओं में उत्साह
CET Group-D भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रदेशभर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब सरकारी नौकरी के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन
उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
JPH NEWS HARYANA खबर वही, जो सच को कहे
HSSC CET Group D Notification 2026Haryana CET Group D RecruitmentHSSC Group D Vacancy 2026Haryana Government Jobs 2026CET Registration Date 2026Haryana Job AlertHSSC Latest NewsPanchkula HSSC NotificationSarkari Naukri HaryanaCET Exam Haryana
