जनता तो पूछेगी, भगवत कौशिक। भिवानी : जिला पुलिस भिवानी ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा-निर्देशानुसार की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने इंडसइंड बैंक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में शिकायतकर्ता अमित निवासी हनुमान गेट, भिवानी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह इंडसइंड बैंक की भिवानी शाखा में कार्य करता है और उसने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की थी। 20 अक्टूबर 2024 को अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल को बैंक के बाहर से चोरी करके ले गए।
इस शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान 13 मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन भिवानी के एएसआई रामदिया ने आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ बाबा पुत्र संजय निवासी गांव जाटू लोहारी जिला भिवानी के रूप में हुई है।पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Bhiwani NewsHaryana Crime NewsBike Theft BhiwaniBhiwani PoliceCivil Line Police Station BhiwaniIndusInd Bank BhiwaniHaryana CrimeBhiwani Latest NewsVehicle Theft HaryanaPolice Action Bhiwani
