भिवानी में सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद, सप्लायर की तलाश जारी
जनता तो पूछेगी, भगवत कौशिक।भिवानी : पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर की गई दबिश
सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान बस अड्डा बहल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिलानी रोड स्थित मंदिर के पास खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस अवैध हथियार है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।
आरोपी की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ जहरी पुत्र बेगराज निवासी सरदारपुरा, जिला चुरु (राजस्थान) के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मजदूरी का कार्य करता है तथा उसके विरुद्ध राजस्थान में आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहल में मामला दर्ज किया है।
20 हजार रुपये में खरीदा था अवैध
हथियारपूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार बिजेंद्र उर्फ पिंकू उर्फ मिंटू निवासी सोरड़ा जदीद से 20,000 रुपये में खरीदा था। पुलिस द्वारा हथियार सप्लायर की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
