एंटी नारकोटिक सैल भिवानी ने 12.31 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जनता तो पूछेगी, संवाददाता।भिवानी : नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक सैल भिवानी की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 13 फरवरी को एंटी नारकोटिक सैल तोशाम के उप निरीक्षक अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त एवं जांच-पड़ताल ड्यूटी पर खानक रोड, हांसी बाईपास मोड़ तोशाम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसपास के गांवों में हेरोइन बेचने का अवैध कार्य करता है और आज वह अपनी कार सहित हांसी बाईपास तोशाम क्षेत्र में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से बताए गए स्थान पर रेड की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को काबू किया गया।जिसकी पहचान अभिषेक उर्फ फतूरी पुत्र राजकुमार, निवासी गांव रटेरा, जिला भिवानी के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.31 ग्राम मादक पदार्थ (हीरोइन) बरामद किया गया। साथ ही आरोपी की कार को भी पुलिस कब्जे में लिया गया है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना तोशाम में अभियोग पंजीबद्ध कर कार्रवाई अमल में लाई गई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उक्त मादक पदार्थ गांव पीरावाली, जिला हिसार से खरीदकर लाया था। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस के एक मामले में जेल में बंद रह चुका है और लगभग डेढ़ माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था।आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर नशा सप्लाई नेटवर्क के अन्य जुड़े व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इस बारे में भिवानी एसपी सुमित कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा मादक पदार्थ से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर और सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!