चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की टीम बनीं चैम्पियन
जनता तो पूछेगी, संवाददाता।भिवानी : चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय एवं एआईयू द्वारा गांव अलखपुरा में आयोजित पांच दिवसीय उतर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में बतौर मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद प्रधान सुनील लाम्बा पधारे। समापन समारोह में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी का डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक एवं अलखपुरा ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि सफल आयोजन और विश्विद्यालय का मान बढ़ाने के लिए सबका धन्यवाद। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी मानवीय संपदा खिलाड़ी,कलाकार, किसान,उद्योगपति,समाजसेवी हैं। भारत की आत्मा गांव और अध्यात्म में बसती है। अक्सर गांव विश्वद्यालय की ओर जाते हैं लेकिन हमारा विश्वविद्यालय सरकार की चलो गांव की ओर मुहिम के तहत गांव में आया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न 20 विश्वविद्यालयों से आई बेटियों ने इस चैम्पियनशिप में जो अपने कौशल एवं प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है इसके लिए सभी बेटियां बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जीत एक पड़ाव है अभी इनको सफलता की और ऊंचाइयों को हासिल करना है। हम सबकी ओर से विजेता टीमों को बधाई, जिन्हे पदक नहीं मिला वो निराश न हों, वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर,पहले से अधिक मजबूत हो आगे की तैयारी करते हुए सफलता की ओर बढ़ें । विश्वविद्यालय द्वारा गांव अलखपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का प्रस्ताव सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। आज अलखपुरा ने इतिहास रचा है। उन्होंने आह्वान किया कि अलखपुरा खेल के साथ शिक्षा की भी अलख जगाए । यहां की बेटियां ग्रुप डी व सी के अतिरिक्त उच्च पदों पर जाएं। स्पोर्ट्स काउंसिल प्रधान डॉ मितेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
ये चार लीग मैच हुए
पहला लीग मैच चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के बीच हुआ, जो कड़े मुकाबले में 0-0 पर ड्रॉ घोषित किया गया।
दूसरा लीग मैच गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर और जीजेयू हिसार के बीच हुआ जिसे गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर ने 3-01 से जीजेयू हिसार को हराकर विजय प्राप्त की। तीसरा मैच जीजेयू हिसार और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें जीजेयू हिसार ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराकर जीत हासिल की।
चौथा लीग मैच गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर और चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी के बीच हुआ जिसमें चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की टीम ने 2-0 से विजय हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार विजय प्राप्त की। विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एआईयू ऑब्जर्वर प्रो एलटी सिंह ने इस आयोजन को शानदार बताते हुए विश्वविद्यालय एवं गांव अलखपुरा की सराहना की।डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक ने कहा कि कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में गांव अलखपुरा में यह उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 बहुत शानदार रूप से संपन्न हुई है इसके लिए समस्त विश्वविद्यालय परिवार फुटबॉल क्लब,ग्राम पंचायत,सभी टीम मैनेजर्स,प्रशिक्षकों,खिलाड़ियों, मीडिया कर्मियों एवं ग्रामीणों का धन्यवाद एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में खेल,शिक्षा,अनुसंधान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कभी मणिपुर फुटबॉल का हब होता था लेकिन आज उतर क्षेत्र इसका हब बन गया है और अलखपुरा इसका ताजा उदाहरण है। किसी गांव में इतनी बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन करने वाली सीबीएलयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है। इस आयोजन के लिए हम कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी एवं एआईयू के आभारी हैं। फुटबॉल क्लब प्रधान सुरेश कुमार ने आयोजन के लिए विश्वविधालय का आभार जताया। उन्होंने विशेष सहयोग के लिए हिंदू हाई स्कूल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।मंच का संचालन डॉ आशा पुनिया ने किया। गांव अलखपुरा की नन्ही बेटियों ने हरयाणवी लोकगीतों पर डांस कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
ये टीमें रहीं विजेता
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी। द्वितीय स्थान गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर की टीम ने प्राप्त किया। संयुक्त तृतीय स्थान जीजेयू हिसार एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा की टीम ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर एआईयू ऑब्जर्वर प्रो एलटी सिंह, स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रधान डॉ मितेश शर्मा, एसजीटी युनिवर्सिटी गुरुग्राम प्रो सतवीर सिंह, डॉ लखा सिंह,डॉ आशा पुनिया, डॉ सुभाष कौशिक, डॉ वजीर, डॉ वीरेंद्र, डॉ कपिल,सरपंच राजदीप,पूर्व सरपंच संजय,क्लब प्रधान सुरेश कुमार, डॉ सोनिका विजरनिया, गजानंद शास्त्री, गोवर्धन पीटीआई, साहिल कुकरेजा, पीआरए ऋषि शर्मा,कुलदीप गुलिया,मंजीत कोच,अजमेर कोच,विकास कोच, रविंद्र शर्मा सुपरवाइजर,अंजू रानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
