जनता तो पूछेगी, संवाददाता।भिवानी – अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है, यह प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 तक रहेगी। आवेदन के लिए पोर्टल 13 फरवरी को एक बजे से 01 अप्रैल 2026 को 23:59 बजे तक खुला रहेगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यार्थी द्वारा प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इच्छुक उम्मीद्वार योग्यता के अनुसार अग्निवीर दो श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प इस वर्ष भी दिया गया है। अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है I भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों कि भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी I भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीद्वार को अपना नाम वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एन आई सी डॉट इन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 के उपरांत बंद कर दी जाएगी I भर्ती निर्देशक ने बताया कि चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिला के जिन युवाओ का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और उन्होंने कक्षा दसवीं या कक्षा 12वीं पास कर ली है और जो उम्मीद्वार कक्षा दसवीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और परिणामो की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं वे आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी शर्तो को पूरा करते हों I उन्होंने बताया।कि यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के पद के लिए है I जिन उम्मीद्वारों ने न्यूनतम शैक्षणिक और आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं I आवेदन करते समय सभी उम्मीद्वार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दवाएं। उम्मीद्वार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फॉर्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएंI ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें
